Sunday, 24 March 2013

माँ !!!


माँ !!!

माँ संवेदना हैं, माँ एहसास हैं, माँ भावना हैं,
माँ चिंतन हैं, माँ मनन हैं, माँ सबकी कामना हैं !

माँ में सबकी सूरत हैं, माँ मंदिर की मूरत हैं,
माँ त्याग हैं, माँ तपस्या हैं, माँ उपासना हैं !

माँ गीता हैं, माँ बाइबिल हैं, माँ कुरान हैं,
माँ रामायण हैं, माँ गुरवानी हैं, माँ आदि पुराण हैं !

माँ तुझ से है सब रिश्ते, माँ रिश्तो की तू मजबूत डोर हैं,
माँ तुझ से ही स्वप्निल राते, माँ तुझ से ही मीठी भोर हैं !!


माँ तू ब्रह्मा हैं, माँ तू विष्णु हैं, माँ तू ही महेश हैं,
माँ तू लक्ष्मी हैं, माँ तू दुर्गा हैं, माँ तुझ में ही सारे इश हैं !

माँ तू मंदिर की आरती हैं, माँ तू ही मस्जिद की अजान हैं,
माँ तुझ से ही जीवन हैं, माँ तू ही देती सबको जान हैं !

माँ तू ही सौर मंडल हैं, माँ तू ही श्रृष्टि हैं,
माँ तू ही भाग्यविधाता हैं, माँ तू ही जन्मदात्री हैं !

माँ तू सबकी मूरत हैं, माँ तू पूजा की थाली हैं,
माँ तू अक्षत हैं, माँ तू ही कुमकुम-रोली हैं !

माँ तू सुखदायनी हैं, माँ तू ही दुःख हरनी हैं,
माँ तू शीतलता हैं, माँ तू ही ठंडी छाव हैं !

माँ तू रीत हैं, माँ तू ही रिवाज हैं,
माँ तू साहसी हैं, माँ तुझसे ही आगाज हैं !

माँ तू गीत हैं, माँ तू ही संगीत हैं,
माँ तुझ से ही मुक्ति हैं, माँ तुझ से ही मेरी कविता की सूक्ति हैं,

माँ तू प्यार का अथाह सागर हैं, माँ तुझ से ही ममता का आँचल हैं,
माँ तू माथे की बिंदिया हैं, माँ तू ही नवलखा हार हैं !

माँ तू चूड़ी हैं मजबूत हाथो की, माँ तू ही पायलिया हैं जन्नत की,

माँ तूने ही अंगूली थाम हमें चलना सिखाया हैं,
माँ तूने ही गिरने से हमें बचाया हैं !

माँ अपना पेट काटकर तूने हमारा पेट भरा हैं,

माँ तूने ही फटी साडी पहनकर हमें नए कपडे दिलाये हैं,
माँ तूने ही पैसे बचा-बचाकर हमें खिलोने दिलाये हैं !

माँ तेरी ममता निस्वार्थ हैं, माँ तेरी ममता अनमोल हैं,
माँ तेरे उपकार अनंत हैं, माँ तेरे उपकारों का नहीं कोई मोल है !

माँ तू ही मेरी हिम्मत हैं, माँ तू ही है मेरा हौसला,
माँ तुझ से ही में हु जीता, माँ तुझ से ही दूर हैं हर बला !!

माँ तेरे आशीर्वाद को भगवान् भी काट नहीं सकता,
माँ तुझ सा.. हाँ तुझ सा.. इस श्रृष्टि पर कोई हो नहीं सकता !!

माँ तू आदि-अनंत हैं, माँ को कोई सानी नहीं,
माँ ‘चिनू’ हैं तेरा अबोध बालक, तेरी उपमा के लिए शब्द नहीं,

इसलिए माँ.. में अपनी कविता समाप्त करता हूँ,
और संसार की समस्त माओ को नमन करता हूँ !!!

1 comment:

  1. NICE TRIBUTE TO A MOTHER
    THIS RELATION IS ABOVE ALL OTHER

    ReplyDelete