Sunday, 24 March 2013

ज़रा दूर रहो हमसे !!


ज़रा दूर रहो हमसे !!

ज़रा दूर रहो हमसे...
डर है कही तुमसे प्रीत ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
की तुमसे मिलना हमारी रीत ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
की तुम संग रहना हमारी जरूरत ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
की कही कोई उल्फत हो ना जाए ! 

ज़रा दूर रहो हमसे...
की कही दिल की हकीकत बयान ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
की कही तुमसे गुफ्तगू की आदत ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
 की कही तुम्हारी साँसों की जरूरत ना हो जाए !

ज़रा दूर रहो हमसे...
की कही देर ना हो जाए ! 

ज़रा दूर रहो हमसे...
डर है कही तुमसे प्रीत ना हो जाए !

© पुनीत जैन 'चीनू'

No comments:

Post a Comment