Sunday, 24 March 2013

मैं कृष्णा बनना चाहता हूँ !!


 
मैं भी अब बाल-लीला करना चाहता हूँ,
मैं भी अब सबको सताना चाहता हूँ !


मैं भी अब माखन चुराना चाहता हूँ
,
मैं भी अब दही हांड़ी तोडना चाहता हूँ !


मैं भी अब पानी की मटकियो पर कंकर मारना चाहता हूँ
,
मैं भी अब
, डांट पड़ने पर, मैया के आँचल में छुपना चाहता हूँ !

मैं भी अब गाये चराना चाहता हूँ,
मैं भी अब नदिया किनारे खेलना चाहता हूँ !


मैं भी अब गोपियों संग रास रचाना चाहता हूँ
,
मैं भी अब राधा रानी संग प्रीत लगाना चाहता हूँ !


मैं भी अब गोकुल में जाना चाहता हूँ
,
मैं भी अब वृन्दावन में धाम बसाना चाहता हूँ !


मैं भी अब कृष्ण बन-ना चाहता हूँ
,
मैं भी अब अपनी मोहक मुस्कान से सबको अपना बनाना चाहता हूँ !

© Puneet Jain 'Chinu' 

No comments:

Post a Comment