Sunday, 24 March 2013

मैं ये नहीं कहता ..!!

मैं ये नहीं कहता ..!!

मैं ये नहीं कहता के तेरे बिना जी सकता हूँ
,
मैं ये नहीं कहता के तेरे ना मिलने पर मर सकता हूँ
,
मैं ये नहीं कहता के तेरे बिना सब वीराना लगता हैं
,
मैं तो बस इतना ही कहता हूँ की मैं तुम्हे ही चाहता हूँ !


मैं ये नहीं समझता की प्यार का मतलब क्या होता हैं
,
मैं नहीं जानता की प्यार का बंधा कैसा होता हैं
,
मैं ये नहीं जानता की मुझे क्यू तेरा साथ अच्छा लगता हैं
,
मैं तो बस इतना ही जानता हूँ की मैं तुम्हे ही चाहता हूँ !


मैं ये नहीं कहता की सातो जनम साथ निभाऊंगा
,
मैं ये नहीं कहता की एक पल भी तुझ बिन रह पाऊंगा
,
मैं ये नहीं कहता की तुझे खुद में समां पाउँगा
,
मैं तो बस इतना ही कहता हूँ की मैं तुम्हे ही चाहूँगा !

© Puneet Jain 'Chinu' 

No comments:

Post a Comment