Saturday, 24 August 2013

बड़े दिनों से कुछ लिखा नहीं !!!

बड़े दिनों से कुछ लिखा नहीं,
क्या मेरे जेहन में कुछ आया नहीं ?

बड़े दिनों से कुछ सीखा नहीं,
क्या समाज में कुछ देखा नहीं ?

बड़े दिनों से कुछ लिखा नहीं,
क्या प्रेम का अंकुर फूटा नहीं ?

बड़े दिनों से कुछ सीखा नहीं,
क्या नफरत का बीज बोया नहीं ?

हाँ... बड़े दिनों से कुछ लिखा नहीं,
शायद दुनिया से इन दिनों कुछ सिखा नहीं !

© पुनित जैन 'चीनू'

No comments:

Post a Comment